देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

विधानसभा चुनाव 2022 में उत्तर प्रदेश की तरह उत्तराखंड में भी कांग्रेस का नारा लड़की हूं-लड़ सकती हूं’ काम नहीं आया। कांग्रेस उम्मीदवारों की दोनों सूची में महिला उम्मीदवारों पर कोई खास ध्यान नहीं दिया गया है. पहली और दूसरी सूची में तीन-तीन महिलाओं को टिकट दिया गया है. सोमवार देर रात जारी उम्मीदवारों की दूसरी सूची में हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं को लैंसडाउन विधानसभा सीट से उतारा गया है.

वहीं बीजेपी ने सिर्फ छह महिलाओं को टिकट दिया है. सोमवार को जारी सूची में ज्वालापुर से बरखा रानी, लालकुंआ से संध्या डालाकोटी, लैंसडोन से पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधु अनुकृति गुसाईं को टिकट दिया गया है। इससे पहले की लिस्ट में मसूरी से गोदावरी थापली, भगवानपुर से ममता राकेश, रुद्रपुर से मीना शर्मा को टिकट दिया गया है। छह सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा अभी बाकी है।

अब तक टिकट बंटवारे से साफ हो गया है कि उत्तराखंड में कांग्रेस का यूपी फॉर्मूला काम नहीं कर सका. यूपी में जहां कांग्रेस ने ने लड़की हूं, लड़ सकती हूं नारे के साथ 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिए हैं। उत्तराखंड में करीब दस फीसदी महिलाओं को ही उम्मीदवार बनाया गया है। इसको लेकर कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता और संगठन की महिला पदाधिकारी भी खुलकर अपना विरोध जता रही हैं.

इसी विरोध के साथ कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो गई। जहां कांग्रेस में उनका टिकट कट गया। वहीं बीजेपी ने उन्हें अपने टिकट पर नैनीताल सीट से उम्मीदवार बनाया है.