विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के एक खिलाड़ी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. इस खिलाड़ी ने एक ही ओवर में 7 छक्के लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। साथ ही यह खिलाड़ी ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया का पहला खिलाड़ी भी बन गया है। खिलाड़ी का नाम ऋतुराज गायकवाड़ है।
ऋतुराज ने 1 ओवर में लगाए 7 छक्के-
महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश की टीम के खिलाफ इतिहास रच दिया है। ऋतुराज गायकवाड़ लिस्ट ए क्रिकेट में एक ओवर में 7 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा पारी के 49वें ओवर में बाएं हाथ के स्पिनर शिवा सिंह के खिलाफ किया।
6⃣,6⃣,6⃣,6⃣,6⃣nb,6⃣,6⃣
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) November 28, 2022
Ruturaj Gaikwad smashes 4⃣3⃣ runs in one over! 🔥🔥
Follow the match ▶️ https://t.co/cIJsS7QVxK…#MAHvUP | #VijayHazareTrophy | #QF2 | @mastercardindia pic.twitter.com/j0CvsWZeES
शिवा सिंह ने इस ओवर में 1 गेंद नो बॉल फेंकी थी, जिससे ऋतुराज को कुल 7 गेंदें खेलनी पड़ीं। वह इन सभी गेंदों को सीमा रेखा के पार ले गए। उनके ओवर में कुल 43 रन बने, ये भी एक तरह का रिकॉर्ड है. इस मैच में ऋतुराज ने 159 गेंदों पर नाबाद 220 रन बनाए। इस पारी में 10 चौके और 16 छक्के शामिल थे.
बता दें कि ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम इंडिया के लिए अब तक 1 वनडे और 9 टी20 मैच खेले हैं, विजय हजारे ट्रॉफी की पिछली 8 पारियों में 6 शतक जड़े हैं, उनकी शानदार पारी टीम इंडिया के लिए फिर से दरवाजे खोलेगी.

