आज से आठ साल पहले यानी 16 जून 2013 आज ही के दिन केदारनाथ धाम में आयी भीषण प्राकृतिक आपदा की 8 वीं बरसी पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने समस्त काल ग्रास बने एवं हताहत हुए लोगों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री ने केदारपुरी को दोबारा नया रूप देकर दर्शनार्थ बना दिया है। जो लोग उस आपदा में काल का ग्रास बने और जिन लोगों को बहुत नुकसान उठाना पड़ा उन सब लोगों के लिए भगवान केदार से उनके दुख हरने की शक्ति देने और उन पुण्य आत्माओं को अपने चरणों मे जगह देने की प्रार्थना भी की।