विकासनगर : जल विद्युत निगम ने देहरादून के विकास नगर में शक्ति नहर की तरफ से अतिक्रमण व अवैध कब्जा हटाने की तैयारी पूरी कर ली है। जल विद्युत निगम ने शनिवार को नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया है।

सूचना मिलने के बाद कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। साथ ही अतिक्रमण हटाने के दौरान सुरक्षा कारणों से शक्ति नहर को बंद करने का आदेश जारी किया है। साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था द्वारा जेल पुलिस की व्यवस्था करने की मांग की गई है।

600 परिवार होंगे प्रभावित

निगम ने शक्ति नहर के दोनों ओर जल विद्युत निगम की भूमि पर अवैध रूप से रह रहे 600 परिवारों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया है. नोटिस की अवधि समाप्त होने के साथ ही जल विद्युत निगम प्रशासन के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाने की तैयारी में जुट गया है. वहीं, शनिवार को फिर नोटिस दिया गया है।