विकास नगर , PAHAAD NEWS TEAM

धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पछुवादून पहुंचे शहरी विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि जिन्होंने राज्य के विकास के लिए अपनी मातृभूमि की कुर्बानी दी है. सरकार ऐसे लोगों की अनदेखी नहीं करेगी। कहा कि व्यासी बांध परियोजना के लिए लोगों ने बांध परियोजना के लिए अपना घर और पुश्तैनी जमीन छोड़ दी है. राज्य सरकार ऐसे विस्थापितों का पुनर्वास करेगी। जिस पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

कैनाल रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चल रहे मां दुर्गा, राम दरबार और हनुमान जी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शहरी विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने भाग लिया. पत्रकारों के सवालों के जवाब में मंत्री अग्रवाल ने कहा कि लोहारी गांव के लोगों ने राज्य के विकास में अहम योगदान दिया है. उनकी उपेक्षा नहीं की जा सकती, लेकिन सरकार जल्द ही उनके पुनर्वास की व्यवस्था करेगी. इसके अलावा अग्रवाल ने कहा कि मंदिर समिति के लोगों ने उन्हें धार्मिक अनुष्ठानों के लिए आमंत्रित किया है. आज वह धर्म के अलावा कुछ नहीं कह सकते । कहा कि वह राजनीति पर कुछ नहीं बोलेंगे। कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे भगवान राम, हनुमान और दुर्गा मां के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिला। इस अवसर पर विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, भाजपा के जिला महामंत्री अरुण मित्तल, नीरु देवी, राजकुमार रोहिल्ला, राजकुमार राणा, अजय, नतेश अरोड़ा, डॉ. डीके भंडारी, नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुवाठा आदि उपस्थित थे. . .