विकासनगर : शादी समारोह से लौट रहा एक युवक फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा. जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर साहिया पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर युवक को रेस्क्यू किया , जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं, घटना की जानकारी पुलिस ने मृतक के परिजनों को दे दी है.
साहिया थाना प्रभारी नीरज कठैत ने बताया कि कल देर रात कालसी थाना को सूचना मिली कि साहिया के पास शादी समारोह से लौट रहा एक लड़का वाहन से शौच के लिए उतरा है. जिसका पैर अचानक फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरा। सूचना पर तत्काल सहिया पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक को रेस्क्यू किया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी.

जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। साहिया पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हुई है. मृतक की पहचान देव चौहान (22) पुत्र अनिल चौहान निवासी सीना चांदपुर जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है, घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

