देहरादून,

कांग्रेस ने स्थानीय नगर पालिका परिषद विकासनगर के आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी मानवेंद् सिंह ने शिरकत की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व विधानसभा प्रभारी मानवेंद्र ने कहा हम सबको एक साथ मिलकर चुनाव में भाजपा को हराना है।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा आने वाले नगर पालिका, सहकारिता व लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता तैयार रहे क्योंकि भारतीय जनता पार्टी हर प्रकार का हथकंडा अपनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा विकासनगर विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता कांग्रेस में करण माहरा के कंधों को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है प्रत्येक नगरपालिका वार्ड में किसी भी कांग्रेस साथी का वोट न छूटे। युवा वर्ग का वोट अवश्य बनाएं बैठक को संबोधित करते हुए नगर निगम चुनाव के प्रभारी वीरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि प्रत्येक उसे कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया जाएगा। लगातार सड़कों पर कांग्रेस के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कांग्रेस का कार्यकर्ता एकजुट है और मजबूती से चुनाव में भागीदारी करेगा। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव विकास शर्मा ने किया। कार्यक्रम को वरिष्ठ सभासद शम्मी प्रकाश, मुनीर अहमद, अनुपम कपिल, हनी सफल, बलजीत सिंह, रेशमा अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, कीतेस जायसवाल, देवानंद पासी, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, सुरेंद्र शर्मा, डीके बनर्जी, राजीव शर्मा, रोहित रोहिल्ला, केमी भाई, संसार सिंह, मायाराम नौटियाल, राजकमल जुगराण, पीसीसी सदस्य संजय जैन, वरिष्ठ सभासद सलीम भाई आदि ने संबोधित किया।