विकासनगर : समग्र शिक्षा अभियान के तहत डाकपत्थर बैराज मैदान में जिला स्तरीय मिनी खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा. इस बार प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी कालसी प्रखंड को मिली है. गुरुवार को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की खेल पत्रिका का विमोचन किया गया।

विमोचन करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रावत और जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक किया जाएगा. उन्होंने बताया कि पहली बार कालसी प्रखंड को मेजबानी मिली है.

जिला स्तरीय प्रतियोगिता जिला खेल समन्वयक लेखराज ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. पास के स्कूलों में खिलाड़ियों के खाने और रहने की व्यवस्था की गई है। जिन स्कूलों में खिलाडिय़ों को ठहराया जाएगा, वहां पर्याप्त शौचालय बनाए गए हैं। इसके साथ ही खेल प्रतियोगिता के सफल संचालन एवं आयोजन के लिए कई उप समितियां गठित की गई हैं। बताया कि सभी खिलाडिय़ों और उनके साथ आने वाले शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

इस दौरान शिक्षक सहकारी समिति के निदेशक कुलदीप सिंह तोमर,प्राशिसं के ब्लॉक मंत्री कमल सुयाल, जूहा शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष अनंत सोलंकी, ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गा चौहान, पीतांबर सिंह तोमर, दिनेश रावत, राकेश राणा आदि मौजूद रहे ।