उत्तराखंड: By Mili Gupta

कोरोना संकट काल में घर लौटे प्रवासियों के लिए निर्वाचन विभाग ने एक नई पहल की शुरुआत की है। जो लोग कोरोना काल में नौकरी छोड़कर घर वापस आये हैं, उन लोगो के लिए निर्वाचन विभाग ने उतराखंड राज्य में मतदान करने के लिए कुछ जरूरी आवेदनों को पूरा करने के नियम लागू करे है, जिन आवेदनों को पूरा करने के बाद निर्वाचन विभाग उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ देंगे और उनके पहचान पत्र जारी करेंगे ।पीएस रावत [सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ] ने बताया कि जिला निर्वाचन विभाग मतदाता सूची में नए नामों को जोड़ने और उनकी शुद्धिकरण को लेकर ये अभियान चला रहे है।

इसी के साथ १२ और १३ दिसंबर को एक विशेष अभियान की भी तैयारी की गयी है , जिसमें सभी “बूथ लेवल अफसर ” बूथ पर रहेंगे और लोगों को मुफ्त फार्म उपलब्ध कराएंगे। ऐसे में जो लोग कोरोना काल में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता आदि नगरों से घर आये हैं, उन्हें भी मतदान का अधिकार देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

मतदाता का अधिकार पाने को लेकर विदेशी लोगो को भी मौका दिया जाएगा। उन्हें अपने फॉर्म के साथ पासपोर्ट की स्व-प्रमाणित घोषणा-पत्र की एक कॉपी लगानी होगी। इसके साथ यह शर्त भी होगी कि उसके पास किसी और देश की नागरिकता न हो।