टिहरी। टिहरी नगर पालिका चुनाव में इस बार मतदाताओं का जोर प्रत्याशी के काम और विजन पर है। वार्ड नंबर 11 के नागरिकों ने स्पष्ट कर दिया है कि वे इस बार वादों पर नहीं, केवल काम पर वोट देंगे।

“निष्पक्ष और शत-प्रतिशत मतदान हम सबकी जिम्मेदारी है।”
जनता का कहना है कि बीते पांच वर्षों में समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनमें इजाफा हुआ। अब लोग अपने वार्ड के विकास के लिए एक ऐसा जनप्रतिनिधि चुनना चाहते हैं, जो जिम्मेदारी से कार्य करे और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरे।

प्रत्याशी प्रवेश चौहान ने अपने चुनाव अभियान में कहा,
“मेरे वार्ड 11 के एफ ब्लॉक, जे ब्लॉक, एच ब्लॉक और के ब्लॉक में शत-प्रतिशत विकास करना मेरी जिम्मेदारी है। मैं वादों पर नहीं, काम पर विश्वास रखता हूं।”

महिलाओं को बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेने की अपील
प्रवेश चौहान ने विशेष रूप से महिलाओं से घर से बाहर निकलकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक अच्छे वातावरण और सुरक्षित भविष्य के लिए पढ़े-लिखे और सुसंस्कृत जनप्रतिनिधि का चयन करना आवश्यक है।

“किसी के बहकावे में आकर वोट न करें। सही प्रत्याशी को चुनें।”
वार्ड नंबर 11 के मतदाताओं से अपील है कि वे किसी दबाव या बहकावे में न आएं और केवल वही प्रत्याशी चुनें, जो उनके वार्ड के विकास के लिए काम करे।

प्रवेश चौहान (चुनाव चिन्ह – गुब्बारा 🎈) ने अपने चुनावी संदेश में भरोसा दिलाया कि जनता का विश्वास और समर्थन उन्हें मिलते ही वार्ड की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
“आपका एक वोट हमारे वार्ड को नई दिशा दे सकता है। आइए, मिलकर विकास की ओर कदम बढ़ाएं।”