उत्तराखंड के छह जिलों में सोमवार को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जना व बिजली चमकने के साथ बारिश की संभावना जताई है. जबकि राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मानसून देरी से आएगा
देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि 15 जून तक पूरे प्रदेश में तापमान बढ़ेगा। उत्तराखंड में इस बार मानसून चार से पांच दिन की देरी से पहुंचेगा।

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जना व बिजली चमकने के साथ बारिश की संभावना जताई है.