देहरादून : छह जिलों में आज अच्छी खासी बारिश हो सकती है. शनिवार को देहरादून, टिहरी, पौडी, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं बारिश के चलते अन्य जिले भी येलो अलर्ट पर हैं.

विशेष रूप से हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में तीव्र गर्जना और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश संभव है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने चेतावनी दी कि 12 अगस्त को छह जिलों में भारी बारिश से नदियों और नालों में जलस्तर बढ़ सकता है.

47 साल बाद शुरू हुआ ‘लूना 25’ मिशन; चांद पर भारत का पड़ोसी होगा रूस; चंद्रमा पर सबसे पहले उतरने के लिए चंद्रयान-3 का मुकाबला लूना 25 से है।