देहरादून :
भाजपा सरकार के कार्यकाल में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। आज महानगर कांग्रेस कमेटी का कानून व्यवस्था को लेकर एक पुतला दहन कार्यक्रम था।
महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा है की आज पूरी तरह प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। जगह-जगह चोरी लूट डकैती महिला उत्पीड़न जैसी घटनाएं हो रही है । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। देश की महामहिम राष्ट्रपति राजधानी में होती हैं मुस्तैद व्यवस्था के बावजूद इतनी बड़ी डकैती राजपुर रोड पर हो जाती है, इससे प्रतीत होता है कि कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है।

जरा सोचिये !
हर बार की तरह इस बार भी कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन ऐसेले हाल चौक तक ही सिमित रहा है। में यैसा क्यों लिख रहा हु उसका एक बहुत बड़ा कारण है, आज महानगर कांग्रेस कमेटी का कानून व्यवस्था को लेकर एक पुतला दहन कार्यक्रम था जैसे कि हर बार महानगर कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस भवन से चार कदम आगे निकलती है और औपचारिकता पूरी कर वापस कांग्रेस भवन में चली जाती है। यैसा कही सालो से चलता आ रहा है। इसमें बात करते है महानगर कांग्रेस कमेटी जिसका की विरोध प्रदर्शन में मुख्य भूमिका रहते है वही संगठित ही नही है। यैसे में सवाल उठता है की क्या महानगर कांग्रेस कमेटी कभी ऐसेले हॉल चौक से आगे बढ़ने की भी सोचेगी, क्या कभी कांग्रेस कमेटी का महानगर अध्यक्ष ऐसेले हाल चौकी की लक्ष्मण रेखा पाकर पाएगा, क्या इससे कांग्रेस कभी बीजेपी को चुनाव में पटकारनी दे पाएगी।

ये तमाम सवाल लाजमी है। महनगर का कुनबा बिखरा पढ़ा हुवा है जबकि लोकसभा और निगम की चुनाव सर पर है , एक साल से ज्यादा हो गया वह संगठन का विस्तार भी नहीं कर पाए और आज तक उनके पास 100 वार्डों में कार्यकर्ता का अकाल पड़ा है क्या ऐसे में जबकि इन सबकी जिम्मादारी महानगर अध्यक्ष होती है, अगर पार्टी का यही हाल रहा तो कैसे जीतेंगे चुनाव और कैसे अपने विरोधी पार्टी बीजेपी को हरा पाएंगे।