आईपीएल के 16वें सीजन के सातवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हार मिली है। उसे गत चैंपियन गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट से हराया । दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 18.2 ओवर में 4 विकेट पर 163 रन बनाकर मैच जीत लिया।
गुजरात की शानदार जीत
गुजरात टाइटंस के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन के नाबाद अर्धशतक की मदद से उनकी टीम ने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया। गुजरात की इस सीजन में यह लगातार दूसरी जीत है। उसने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की यह दूसरी हार है। दिल्ली को पिछले मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 18.2 ओवर में चार विकेट पर 163 रन बनाकर मैच जीत लिया। उसके लिए मोहम्मद शमी और राशिद खान ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके साथ ही साईं सुदर्शन ने 48 गेंदों में नाबाद 62 रनों की पारी खेली। डेविड मिलर 16 गेंदों में 31 रन बनाकर नाबाद रहे।
विजय शंकर ने 23 गेंदों पर 29 रन बनाए। उन्हें एक प्रभाव खिलाड़ी के रूप में मैदान में उतारा गया था। रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने 14-14 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने पांच रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए एनरिच नोर्त्जे ने दो विकेट लिए। खलील अहमद और मिचेल मार्श को एक-एक सफलता मिली ।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट करते उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

