मसूरी : एक मजदूर की हाथीपांव कार्ट मैकेंजी रोड पर पैर फिसलने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मसूरी हाथीपांव कार्ट मैकेंजी रोड पर कुछ मजदूर काम कर रहे थे, इस दौरान एक मजदूर का पैर अचानक फिसल गया और वह नीचे सड़क पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं, इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई।
घटना रविवार दोपहर की है। मैकेंजी रोड पर कुछ मजदूर जब पुश्ता लगाने का काम कर रहे थे तो तभी मजदूर पैर फिसलने के कारण सड़क पर आ गिरा। आनन-फानन में घायल को ठेकेदार भीम सिंह व साथी मजदूरों द्वारा उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

वहीं, सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस सब-इंस्पेक्टर मे फोर्स ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया. जिसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. मृतक का नाम सूरज थारू (48) था, जो मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि वह मैकेंजी रोड पर अपने परिवार के साथ मजदूरी का काम करता था। घटना की जांच की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। घटना की सूचना परिजनों को दी गई है।

