वर्ल्ड कप 2023 : भारत साल 2023 में वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रहा है और इसके लिए फाइनल मैच के लिए दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम को चुना गया है. आपको बता दें कि आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 वनडे वर्ल्ड कप का 13वां संस्करण होगा और भारत चौथी बार इस वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा.
यह स्टेडियम अहमदाबाद में स्थित है। इसमें एक लाख दर्शकों के बैठने की क्षमता है। आपको बता दें कि आईसीसी के इस इवेंट में 10 टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। वहीं, जीतने वाली टीम को दो अंक मिलते हैं जबकि बिना परिणाम वाले मैच में दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। राउंड-रॉबिन चरण के अंत में, चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी जबकि एक टीम विजेता होगी।

आपको बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम आईपीएल फाइनल 2022 के दौरान सबसे ज्यादा दर्शकों के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। इस स्टेडियम को पहले गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) स्टेडियम मोटेरा के नाम से जाना जाता था। आईपीएल 2022 के आखिरी दिन इस स्टेडियम में एक लाख से ज्यादा लोग मौजूद थे। इस तरह यह मैच स्टेडियम में बैठकर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टी20 मैच बन गया। इसी वजह से मोटेरा में बना यह विशाल क्रिकेट स्टेडियम क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल की मेजबानी कर सकता है.

