मसूरी। मसूरी इंटरनेशनल स्कूल मसूरी में दो दिवसीय वर्ल्ड स्कॉलर्स कप का आयोजन किया गया। जिसमें देश भर के दस प्रतिष्ठित स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल की प्रिंसिपल मीता शर्मा ने किया।

मसूरी इंटरनेशनल नेशनल स्कूल में आयोजित वर्ल्ड स्कॉलर्स प्रोग्राम का शुभारंभ स्कूल की अपनी सांस्कृतिक छवि के अनुरूप गणेश वंदना के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में देश भर के 10 प्रतिष्ठित स्कूलों वेलहम गर्ल्स, होपटाउन, वेण्टेज हॉल ,मसूरी इंटर नेशनल स्कूल प्रोमेटिक्स नोएडा के 300 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस आयोजन की खास बात यह थी कि छात्रों ने रचनात्मक लेखन के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक विवादास्पद विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी वाकपटुता और शानदार सोच से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

सामाजिक प्रसंगों के विवादित तथ्यों को सुनकर सभागार में उपस्थित सभी श्रोता सोचने पर विवश हो गए। छात्रों की रचनात्मक ऊर्जा और संचार और अभिव्यक्ति कौशल प्रभावशाली और कुशल थे। प्रतियोगिता उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी जो संवेदनशीलता, सहनशीलता, टीम वर्क, संघर्ष प्रबंधन और संचार कौशल में महारत हासिल करना चाहते हैं।इस प्रतियोगिता में सभी टीमों को विभिन्न सामाजिक मूदों अपने विचार प्रभाशाली तरीके से रखे। इसके अलावा, वे समूह वार अभ्यास, संघर्ष प्रबंधन, स्पष्टता और उत्तरदायित्व के अनुभव प्राप्त करने के अवसर प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के अंतिम दौर में, सभी टीमों को एक-दूसरे के साथ भिन्न विषयों पर वार्तालाप करने का मौका दिया गया था जो उन्हें संवाद और सहनशीलता कौशलों को सुधारने की अनुमति देता है। इस वर्ष की थीम कुशलता और विज्ञान है। इस संस्कार का मुख्य उद्देश्य छात्रों को विभिन्न विषयों में अधिक ज्ञान देना और उन्हें एक साथ काम करने का अवसर देना है। इस वर्ष समारोह में विज्ञान प्रतियोगिता, विकास एवं प्रौद्योगिकी प्रतियोगिता तथा कौशल प्रतियोगिता आदि सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही नृत्य, गीत, नाटक सहित अन्य कई कलात्मक कार्यक्रम होंगे।

केदारनाथ : हेलीकॉप्टर के पंखे से टकराने पर यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की मौत हो गई