देहरादून : गुरुवार को रामपुरमंडी स्थित आसन कंजर्वेशन रिजर्व ने विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाया। इस अवसर पर विधायक विकासनगर मुन्ना सिंह चौहान की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि वन मंत्री सुबोध उनियाल व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान मौजूद रहे. गढ़वाल संभाग के वनाधिकारियों से पदोन्नत नवनियुक्त सहायक वन संरक्षकों की तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन समारोह भी आयोजित किया गया.


वेटलैंड डे पर एकलव्य विद्यालय के छात्रों ने एक कला प्रतियोगिता, एक निबंध प्रतियोगिता और एक प्रचार प्रतियोगिता में भाग लिया। विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर, सभी वक्ताओं ने आर्द्रभूमि संरक्षण के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया, और आसन संरक्षण रिजर्व में प्रवासी और स्थानीय पक्षियों की एक पुस्तिका जारी की गई।
इस मोके पर विनोद कुमार, प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ), उत्तराखण्ड देहरादून, डॉ० धनन्जय मोहन, प्रमुख वन संरक्षक, आर०टी०एम०, उत्तराखण्ड, एस०पी० सुबुद्दी, अपर प्रमुख वन संरक्षक / सचिव, पर्यावरण निदेशालय / राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण उत्तराखण्ड, सुशान्त पटनायक, प्रमुख वन संरक्षक, गढ़वाल, विनय भार्गव, वन संरक्षक, यमुना, राजीव धीमान, वन संरक्षक, शिवालिक, नीतिश मणी त्रिपाठी, उप वन संरक्षक, देहरादून, कल्याणी, उप वन संरक्षक, चकराता, अमरेश कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी, कालसी तथा अन्य गणमान्य शामिल थे ।
PAN Card: सरकार का बड़ा ऐलान, PAN कार्ड को अब पहचान पत्र की तरह मिलेगी पहचान

