महिला प्रीमियर लीग मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच मैच के साथ शुरू हुई। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 143 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस फैसले को गलत साबित करते हुए मुंबई ने गुजरात के सामने 208 रनों का विशाल लक्ष्य रखा. जवाब में गुजरात जायंट्स की पूरी टीम 64 रन पर आउट हो गई।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 207 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। पहले हेली मैथूस ने 47 रन की तूफानी पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तब 30 गेंदों में 65 रन बनाए, जो महिला प्रीमियर लीग का पहला अर्धशतक था। अमेलिया केर ने 45 रन की शानदार पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात जायंट्स का एक भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सका। मुंबई इंडियंस में शामिल स्पिन गेंदबाज साइका इशाक ने 3.1 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट लिए। अमेलिया केर और नताली सिवर ने दो-दो विकेट लिए। गुजरात जायंट्स को 64 रनों पर आउट कर दिया गया और मुंबई इंडियंस ने 143 रनों से भारी जीत दर्ज की।

मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: हरमनप्रीत कौर ने 30 गेंदों पर 65 रन बनाए और इस पारी में 14 चौके लगाए।

गुजरात जायंट्स – 64/9 (15.1 ओवर)

सबभिनेनी मेघना और कप्तान बेथ मूनी ने गुजरात जायंट्स के लिए पारी की शुरुआत की। टीम के लिए बुरी खबर पहले ही ओवर में बेथ मूनी रिटायर्ड हर्ट हो गईं। इसके बाद एक के बाद एक विकेट गिरते रहे। पावरप्ले में गुजरात जायंट्स ने 17 रन पर 4 विकेट गंवाए और कप्तान बेथ मूनी रिटायर्ड हर्ट हुईं। मेघना 2, हरलीन देओल 0, ऐश गार्डनर 0 और एनाबेल सदरलैंड 6 रन बनाकर पावरप्ले के अंदर आउट हो गईं।

पावरप्ले खत्म हो गया है लेकिन गुजरात जायंट्स का बुरा वक्त नहीं, इसके बाद भी टीम के विकेट गिरते रहे. जॉर्जिया वेयरहैम 7वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हो गयी । स्नेह राणा 8वें ओवर की पहली गेंद पर 1 रन बनाकर आउट हुई , ईसी ओवर में अमेलिया केर ने तानना कंवर को शून्य पर पवेलियन लौटाया। गुजरात जायंट्स ने अपना 7वां विकेट 23 के स्कोर पर खोया।

सायका इशाक ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर मोनिका पटेल का विकेट लिया, यह 9वां विकेट था लेकिन बेथ मूनी बल्लेबाजी करने नहीं आईं इसलिए टीम ऑल आउट हो गई। गुजरात जायंट्स की पारी 64 रनों पर समाप्त हुई, मुंबई इंडियंस ने 143 रनों के अंतर से मैच जीत लिया।

मुंबई इंडियंस – 207/5 (20 ओवर)

मुंबई इंडियंस के लिए हेली मैथूस और यास्तिका भाटिया ने पारी की शुरुआत की। हेली ने आते ही ताबड़तोड़ शॉट मारे, दूसरे ओवर में मानसी जोशी को छक्का जड़ दिया। मुंबई का पहला विकेट यास्तिका भाटिया के रूप में आया, वह तनूजा कंवर की गेंद पर कैच आउट हुई। यास्तिका ने 1 रन बनाया। मुंबई ने पावरप्ले तक 1 विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए थे

हेली मैथूस ने धमाकेदार पारी खेलकर मुंबई को तेज शुरुआत दिलाई।उन्होंने 47 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, हालाँकि वह अपने अर्धशतक से चूक गई। ऐश गार्डनर द्वारा डाली गई सीधी गेंद पर मैथूस खेल नहीं पाई और बोल्ड हो गई। 31 गेंदों पर खेली इस पारी में मैथूस ने 3 चौके और 4 बड़े छक्के जड़े। उनसे पहले नताली सिवर 23 रन बनाकर आउट हुई।

हरमनप्रीत कौर महिला प्रीमियर लीग में अर्धशतक बनाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं। आउट होने से पहले उन्होंने 65 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी। हरमनप्रीत ने अपनी इस पारी में 30 गेंदों में 14 चौके लगाकर 65 रन बनाए।

हरमनप्रीत कौर के आउट होने के बाद पूजा वस्त्राकार ने छोटी लेकिन अहम पारी खेली. पूजा ने 8 गेंदों पर 15 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 3 चौके लगाए। एमेलिया केर ने 45 रनों की अहम पारी खेली जिससे मुंबई 200 से अधिक के स्कोर तक पहुंच गई। अमेलिया ने 24 गेंदों पर 45 रन की पारी में 6 चौके और 1 छक्का लगाया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रन बनाए।

पांच महीने से लापता बेटे को पाकर मां खुश हुई ।