देहरादून, राजभवन: Pahaadnews Team

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य को सोमवार को राजभवन में लेखिका डा0 वीना शर्मा ने अपनी पुस्तक ‘‘वेजिटेरियन क्यूजिन फ्राॅम द हिमालयन फुटहिल्स’’ भेंट की। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि उत्तराखंड की स्थानीय जड़ी-बूटियों, खाद्यान्नों तथा वयंजनो पर शोध करके उनके सरक्षण तथा प्रचार-प्रसार के लिये कार्य किया जाना चाहिये। युवाओं को स्थानीय व्यंजनों तथा खाद्यान्नों पर आधारित उद्यम हेतु प्रेरित किया जाना चाहिये। राज्य के पर्वतीय छेत्रो में परम्परागत रूप से खाये जाने वाले स्थानीय व्यंजनों का प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों, वयंजनो, खाद्यान्नों तथा संस्कृति के माध्यम को बढ़ावा देकर ही देवभूमि को आत्मनिर्भर बनाया
जा सकता है।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का आत्मनिर्भर भारत का अभियान भी स्थानीयता के सरक्षण पर बल देता है। नई पीढ़ी के लोगो को अधिक से अधिक इसमें रूचि लेनी चाहिये। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि सामाजिक कार्य करने वाले लोगो को महिला कल्याण विकास के कार्यों पर विशेष ध्यान देना चाहिये। राज्य की मातृ शक्ति यहां के सामाजिक-आर्थिक ढांचे की रीढ़ है। लेखिका डा0 वीना शर्मा की पुस्तक ‘‘वेजिटेरियन क्यूजिन फ्राॅम द हिमालयन फुटहिल्स’’ में उत्तराख.ड के विभिन्न परम्परागत शाकाहारी व्यंजनों की पाक-विधियों का उल्लेख किया गया है।