भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इस टीम में मध्यक्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की वापसी हुई है। इसके साथ ही सलामी बल्लेबाज के तौर पर शुभमन गिल को शामिल किया गया है। साथ ही सूर्यकुमार यादव टीम से बाहर हो गए हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम में रोहित शर्मा को कप्तान और केएस भरत को विकेटकीपर के रूप में चुना गया है। रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, एक्सर पटेल को स्पिन गेंदबाजों के रूप में टीम में रखा गया है, जबकि तेज गेंदबाजों के रूप में शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और जयदेव उनदकट को टीम में शामिल किया गया है। रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और केएल राहुल बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मैच 7 जून से खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का ऐलान पहले ही कर दिया है। पैट कमिंस को ऑस्ट्रेलियाई टीम का कप्तान बनाया गया है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी फाइनल्स) के फाइनल की तारीखें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा काफी पहले तय कर ली गई थीं। आईसीसी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि 2021-23 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच एक बार फिर इंग्लैंड में होगा। यह फाइनल मैच इस बार 7 से 11 जून तक लंदन ओवल में खेला जाएगा। इसके अलावा फाइनल मैच के लिए 12 जून को रिजर्व डे रखा गया है, ताकि किसी तरह के व्यवधान के कारण मैच को आगे बढ़ाया जा सके.

आपको याद हो कि ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का पहला फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था, जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराकर चैंपियनशिप जीती थी.

केदारनाथ धाम : महादेव के जयकारे से खुले केदारनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालुओं ने देखा शुभ मुहूर्त