By: Kritika Sharma :

ऋषिकेश, उत्तराखंड में, देहरादून जिले का छोटा व सुंदर प्रकृति से भरा शहर है। इस शहर को शांति का व मोक्ष प्राप्ति का स्थान कहा जाता है। दुनिया भर से हर साल यात्री यहाँ आते हैं। माँ गंगा का यहाँ वास है (गंगा, यमुना, सरस्वती ) तीन नदियों के संगम को त्रिवेणी कहा जाता है, और यह नदी यहाँ त्रिवेणी घाट के नाम से प्रसिद्ध है। दिन भर मे हजारो श्रद्धालु यहाँ स्नान हेतु आते हैं माँ गंगा का यह पवित्र स्थान बहुत ही शांति दयाक है।

सड़क यातायात :
ऋषिकेह शहर भारत की राजधानी दिल्ली से 225 किमी0 की दूरी पर है, रेलगाड़ी, रोड परिवहन व अन्य किसी भी साधनो से यहाँ आना अति सरल है यह मैदानी क्षेत्र कहलाता है। ऋषिकेश से उत्तराखंड के चारो धाम (केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री) के लिए यात्रा को प्रारम्भ यही से किया जाता है।

प्रसिद्ध स्थल
त्रिवेणी घाट- माँ गंगा का पवित्र स्थल यहाँ हर सुबह हर श्याम माँ गंगा की आरती की जाती है।

लक्ष्मण झूला– श्री लक्ष्मण जी के नाम से यह सालो से ऋषिकेश में सिद्ध है। इस स्थल को तपोवन भी कहा जाता है।

रामझूला– श्री रामचन्द्र जी के नाम से यह पूल लक्ष्मण झूला से पहले आता है इस जगह को गीता भवन भी कहा जाता है। यहाँ सुबह श्याम माँ गंगा की आरती की जाती है।

जानकी पुल– यह रामझूला से पहले पूर्णानंद घाट पर निर्मित पल है, इसका निर्माण साल 2020 दिसंबर को किया गया है यह नाम माँ सीता देवी के नाम पर रख गया है।

नीलकंठ– महादेव की नगरी में महादेव के भक्तों का यहाँ आगमन लगा रहता है हर साल श्रवण मास में हजारों लाखों की संख्या में कांवरिये यहाँ जल चढ़ाने आया करते हैं।

महादेव के प्रसिद्ध मंदिर- भूतनाथ मन्दिर स्थान रामझूला
सोमेश्वर मन्दिर स्थान सोमेश्वर नगर
पाताल कालेश्वर मन्दिर स्थान झंडाचोक
वीरभद्र मन्दिर स्थान वीरभद्र
चंदेश्वर महाकाल मंदिर स्थान चंदेश्वर नगर, अन्य कई मंदिर यहाँ पुरातन काल से सिद्ध हैं।

Itharna Village

ऋषिकेश को योगनगरी भी कहा जाता है :

देशी-विदेशी के सहयोग से योग को बहोत प्रसारित किया गया लोगो को योग के प्रति जागरूक किया गया, हर साल गीता भवन में 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। जिससे दुनिया भर से लोग आकर महोत्सव में सहभागी बनते हैं।
योग के साथ लोग ध्यान क्रिया (meditation) भी किया करते हैं। जिससे मन पर नियंत्रण अतः स्वास्थ्य स्वस्थ बना रहे।

मनोरंजन :-
जंगल सफारी (jungle safari)- राजा जी नेशनल पार्क में लोग विशेष आज्ञा प्राप्त करके जंगल सफारी हेतु जाया करते हैं, जानवरो की दिनचर्या व वनों की खूबसूरती का आनन्द लेते हैं।

साहसिक व रोमांच कार्य ( adventure & entertainment places )-
River rafting
Bungee jumping
Flying box
Rappelling
Giant swing
Cliff jumping
Waterfall trekking
Valley crossing
Kayaking & camping
आदि जैसे साहसी कार्य यहाँ होते हैं।

ऋषिकेश एक ऐसा शहर है जहाँ धर्म हेतु लोग आया करते थे, परन्तु आज लोग धर्म के साथ साहसिक कार्य का आनन्द लेने भी आया करते हैं। इसी कारण यात्रियों की संख्या हर साल बढ़ती हुई ही नजर आती है।वनों की खूबसूरती , नदियों का मिलन, यात्रियों की चहल पहल, ऋषिकेश वासियो का सहयोग इस शहर को सुंदर बनाता है, आये यात्रियों को बार बार यहाँ आने का यह साहस जगाता है।