मसूरी। प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस मसूरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से सवालों का पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया. जिसमें एक पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली स्थित आवास के पते पर भेजा जाएगा। पोस्टकार्ड में पूंजीपति अदाणी और पीएम मोदी की दोस्ती समेत अन्य सवाल पूछे जा रहे हैं. अभियान का शुभारंभ युवा कांग्रेस पछवादून अध्यक्ष निशांत कुमार व मसूरी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहित ठाकुर ने किया.

इस संबंध में जानकारी देते हुए मसूरी विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस के रोहित ठाकुर ने कहा कि देश में इस समय निरंकुश सरकार चल रही है, जिसके तहत न तो विपक्ष को संसद में बोलने की इजाजत है और न ही सदन के बाहर. जिस पर कांग्रेस ने फैसला किया है कि वह लोगों के बीच जाएगी और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में बताएगी और सवालों वाला एक पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा.

जिसमें चुने हुए प्रतिनिधि को संसद में सवाल पूछने की इजाजत नहीं है कि प्रधानमंत्री का अडानी से क्या रिश्ता है और बीजेपी को कितने करोड़ रुपये दिए गए, प्रधानमंत्री के विदेश दौरे के बाद अडानी को कितने ठेके दिए गए. प्रधानमंत्री वह सूत्र बतायें जिसकी बदौलत अडानी दुनिया के 6099 वें स्थान से 8 वर्षां में दूसरे सबसे धनी व्यक्ति बने । यह कार्रवाई अगले 20 दिनों तक जारी रहेगी।

इस मौके पर पछवादून युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निशांत कुमार ने कहा कि पोस्ट कार्ड अभियान के तहत मसूरी विधानसभा में दो हजार पोस्ट कार्ड का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे आगामी बीस दिनों में पोस्ट कार्ड पर सवाल लिखकर प्रधानमंत्री को भेजे जायेंगे । पछवादून से आठ हजार से ज्यादा पोस्टकार्ड लिखे जाएंगे।

पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कैंट युवा कांग्रेस, तुषार मोहन, विशाल कुमार, सौरभ सोनकर, एनएसयूआई मसूरी के अध्यक्ष नवीन शाह, जगपाल गुसांई, मौ. शाहरूख, बबलू, अभिषेक सजवाण, सेम  आदि इस अवसर पर  मौजूद रहे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट करते उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी