रुद्रपुर,

औफिस से खाना खाने के लिए ढाबे पर जा रहे युवक को को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप घायल हो गया। राहगीरों ने युवक को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
    जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला सिडकुल और ट्रांजिट कैंप क्षेत्र का है। मूल रूप से थाना हाफिज गंज  नैवा नगला बरेली निवासी 28 वर्षीय दोदराज गंगवार पुत्र झम्मन लाल यहां एक ट्रांसपोर्ट में काम करता था और ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में रह रहा था। मंगलवार रात वह खाना खाने के के लिए औफिस से ढाबे की ओर पैदल जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। बताया जा रहा है कि उसे लहूलुहान हालत में सडक पर पड़ा देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने 108 की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया।

Minister Rekha Arya seeks explanation from officials who switched off their video during video conferencing

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने  जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि मृतक वाहन चलाता था। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार के लोग भी पहुंच गए। सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस का कहना था कि तहरीर मिलने पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।