श्रीनगर : तीन युवकों को शराब के नशे में गाड़ी चलाना भारी पड़ गया. श्रीनगर में मंगलवार देर रात नेशनल हाईवे 58 यूनिवर्सिटी गेट के सामने एक तेज रफ्तार वाहन एक पोल से टकरा गया. हादसे में वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार तीन लोग भी बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि वाहन चला रहे तीनों युवक शराब के नशे में वाहन चला रहे थे.

घायलों में मनीष पुत्र गीताराम निवासी रुद्रप्रयाग हॉल श्रीनगर उम्र 23 वर्ष, किशन पुत्र मनमोहन सिंह निवासी बडियारगढ़ टिहरी गढ़वाल श्रीनगर उम्र 24 वर्ष और कृष्णकांत जोशी पुत्र गणेश दत्त जोशी निवासी बडियारगढ़ टिहरी गढ़वाल उम्र 24 वर्ष शामिल हैं.

श्रीनगर कोतवाली एसएसआई संतोष पैथवाल ने बताया कि तीनों युवक नशे में थे. ये लोग तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे थे। इस वजह से हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि फिलहाल तीनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाद में इन तीनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।