मसूरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा नकल विरोधी कानून लाने के लिए धन्यवाद सभा का आयोजन किया। जो कुलड़ी पार्किंग से शुरू होकर शहीद स्थल तक गया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, युवा मोर्चा मसूरी मंडल के अध्यक्ष रवीद्र रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल के नेतृत्व में धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में नारेबाजी की।
इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि देश में पहली बार उत्तराखंड में जालसाजी विरोधी कानून लाया गया है। उसी की तर्ज पर गुजरात सरकार भी नकल विरोधी कानून ला रही है। अगर यह कानून पहले आ जाता तो आज जिस तरह के मामले देखने को मिल रहे हैं, वैसे नहीं देखने को मिलते। ऐसे में जो दोषी हैं उन्हें जमानत मिल गई। अगर कानून होता तो उन्हें जमानत नहीं मिल पाती। इस कानून को लाकर सरकार ने कॉपी माफिया को खत्म करने का काम किया है.इसके बाद औपचारिक परीक्षा हो रही है जिसमें एक लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया। प्रदेश के युवा इस कानून के समर्थन में आगे आ रहे हैं। जो लोग सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं वे परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आहत कर रहे हैं। कैलेंडर के मुताबिक परीक्षा कराना सरकार की प्राथमिकता है। बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ही नहीं कई राज्यों में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं।ऐसे में हर जगह ऐसा कानून लाया जाना चाहिए जिससे धोखा देने वालों और अपराधियों को सजा मिल सके।
इस अवसर पर युवा मोर्चा मसूरी मंडल अध्यक्ष रवींद्र रावत ने कहा कि नकल विरोधी कानून के समर्थन में बड़ी संख्या में युवा एकत्रित हुए हैं और रैली के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी का धन्यवाद कर रहे हैं. इस कानून के आने से पढ़ने वाला बच्चा आगे बढ़ सकेगा। इसका लाभ गरीब बच्चों को मिलेगा। सीबीआई जांच में समय लगेगा, इससे छात्रों का भविष्य खराब होगा। युवाओं को वर्तमान में हो रही परीक्षाओं में लाभ होगा। अब कोई नकलची सामने नहीं आ सकता।
इस अवसर पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि धामी सरकार द्वारा बनाया गया कानून प्रदेश के युवाओं के हित में है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में युवाओं ने रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया. इस कानून में कड़े प्रावधान हैं ताकि इस तरह की हरकत करने वाले पहले सोचें कि पकड़े जाने पर क्या होगा. इसका लाभ प्रदेश के युवाओं को मिलेगा।
भाजपा मसूरी मंडल महासचिव कुशाल राणा, मनोनित पालिका सभासद अरिवंद सेमवाल,धर्मपाल पंवार, अमित भटट, सतीश ढौडियाल, सुधांशु रावत, अनिल(अन्नू), अभिलाष, आदित्य पडियार, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रीतम लाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आशीष जोशी, सुमित भंडारी, तनमीत खालसा, सपना शर्मा, विजय बिंदवाल, सौरभ, गजेंद्र, मोहन शाही, शीला जवाड़ी, अमित पंवार, नितिन शाह, उमेदचद्र कुमांई,मनवीर तोमर, सूरज, रितिक कैंतुरा, अक्षत रावत, चंद्रकला सयाना, कपिल मलिक, मनोज रेंगवाल सहित अन्य बड़ी संख्या में रैली में शामिल हुए।

