भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने मंगेतर धनश्री वर्मा से शादी की है। उनकी शादी की कई तस्वीरें ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में चहल शेरवानी में नजर आ रहे हैं, जबकि उनकी धनश्री ने मैरून रंग का लहंगा पहना हुआ है।

चहल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी शादी की फोटो पोस्ट की है।

https://twitter.com/yuzi_chahal/status/1341400611829506048

धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट कर अपनी शादी की जानकारी भी दी है।

बता दें, चहल 8 अगस्त को धनश्री वर्मा के साथ रोका किया था। इसके बाद, धनश्री को आईपीएल में आरसीबी को चीयर करने के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी भारतीय टीम को सपोर्ट करते हुए दिखी थी।

दरअसल, युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री एक पेशेवर डांसर, कोरियोग्राफर, YouTuber और टिक स्टार रही हैं।

इसके अलावा, धनश्री एक मेडिकल स्टूडेंट रही हैं और वह एक डॉक्टर भी हैं। धनश्री ने डीवाई पाटिल डेंटल कॉलेज, नवी मुंबई से पढ़ाई की। इसके बाद, उन्होंने कुछ दिनों के लिए इस कॉलेज में इंटर्नशिप भी की।

हालाँकि, अपने चिकित्सा पेशे के अलावा, उन्होंने मुंबई में रहते हुए मॉडलिंग और नृत्य में अपना हाथ आजमाया और वह इसमें बहुत सफल भी रही हैं।

धनश्री पंजाबी पार्श्व गायक गुरु रंधावा के साथ एक संगीत वीडियो में भी दिखाई दी हैं। इसके अलावा, उनके सोशल मीडिया अंकाउट से पता चला है कि वह एक यूएई आधारित भारतीय है।

युजवेंद्र चहल की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 54 वनडे और 45 टी 20 खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 151 विकेट लिए हैं। हाल ही में, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी अपनी फिरकी से धूम मचाई।