मसूरी : इन दिनों पर्यटन स्थल मसूरी में सड़क किनारे अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा लगातार हटाया जा रहा है. इस दौरान सड़कों से कुछ ऐसे खोखे भी हटाए गए हैं, जिन्हें रिक्शा उन्मूलन के तहत मजदूरों को रोजगार के लिए आवंटित किया गया था.

जिस पर ट्रेड यूनियन ने आपात बैठक बुलाकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई थी । हाथ रिक्शा उन्मूलन के फलस्वरूप पुनर्वासित श्रमिकों के विस्थापन के कारण शहर की साइकिल रिक्शा स्टैंड के पास पांच वर्कशॉप आवंटित किये गए थे। जिनका किराया समय-समय पर पालिका कोषागार में जमा करते रहे हैं। आज मजदूर संघ मसूरी ने उप जिला अधिकारी को हाथ रिक्शा पुनर्वास के तहत साइकिल रिक्शा 5 वर्क शॉप मजदूर संघ को आवंटित होने के संदर्भ में पत्र लिखा है।

पालिका परिषद मसूरी एवंम जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मानते हुए 3 वर्कशॉप को हटा दिया गया हैं। जिस कारण रिक्शाओ की मरम्मत एवंम कार्य नहीं हो पा रहा है।

ट्रेड यूनियन कार्यालय में हुई बैठक में प्रशासन और नगर पालिका की इस कार्रवाई का विरोध किया गया था . निर्णय लिया गया कि इस संबंध में पहले नगर पालिका को ज्ञापन दिया जाएगा। जिसमें मांग की जाएगी कि जो वर्कशॉप नगर पालिका द्वारा हटाई गई हैं, उन्हें फिर से बनाया जाए ताकि प्रभावित मजदूरों की रोजी-रोटी चलती रहे.

दरअसल, श्रमिक संघ को हैंड रिक्शा पुनर्वास के तहत पांच साइकिल रिक्शा कार्यशालाएं दी गईं. जिसका किराया लगातार नगर पालिका के खजाने में जमा किया जा रहा है। लेकिन अतिक्रमण अभियान के तहत तीन कार्यशालाओं को हटा दिया गया, जिससे रिक्शा की मरम्मत का काम प्रभावित हुआ है. मांग की गई कि नगर पालिका व प्रशासन हटाए गए वर्कशॉप को दोबारा बनवाकर आवंटित कर दें।

इस संबंध में मजदूर संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान ने कहा कि वर्ष 1994-96 में मसूरी शहर में हाथ रिक्शा उन्मूलन एवं पुनर्वास के तहत लगभग 400 श्रमिकों का पुनर्वास किया गया था , जिसमें साइकिल रिक्शा के लिए पांच वर्कशॉप, पांच पार्किंग और 121 साइकिल रिक्शा देकर पुनर्वासित किया गया था । वहीं, घोड़ा श्रमिकों को 50 दुकानें एवं पटरी व्यापार लाइसेंस व अन्य रोजगार दिया गया था । लेकिन वर्तमान में नगर पालिका द्वारा ट्रेड यूनियन के सदस्यों की लगातार उपेक्षा की जा रही है और रोजगार व आवास के सवाल पर उनके साथ ठगी की जा रही है. ।

हमारी उप जिलाधिकारी महोदय से विनती है। कि जल्दी ही हटाए गए वर्कशॉपो को पुर्न निर्मित करके आवंटित करने हेतु पालिका परिषद को आदेशित करने की कृपा करें। मजदूर संघ सदैव आपका आभारी रहेगा।

पौड़ी : श्रेष्ठ नेगी ने ऑल इंडिया ओपन स्केटिंग में जीता गोल्ड मेडल