नैनीताल : भुजियाघाट इलाके में बच्चे के जन्म का मामला सामने आया है. ग्रामीण गर्भवती महिला को कुर्सी पर बिठाकर अस्पताल ले जाने के लिए मुख्य सड़क पर लाने लगे। मेन रोड से पहले ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया ।

मोरा गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य मुन्नी जीना और पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय शाह ने बताया कि ग्राम सभा बलूटी का टोक मोरा भुजियाघाट मुख्य मार्ग से 5 किमी दूर है. बुधवार को इसी ग्राम सभा की एक गर्भवती महिला को दर्द हुआ. ग्रामीण उसे कुर्सी पर बिठाकर भुजियाघाट मुख्य मार्ग पर लाने लगे। इसी बीच मेन रोड से ठीक पहले गर्भवती ने एक बच्चे को जन्म दिया. इस बीच मौके पर पहुंची 108 की टीम ने स्थिति को संभाला और जच्चा-बच्चा को महिला अस्पताल पहुंचाया. जहां दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। समाजसेवी कुंदन सिंह जीना ने बताया कि सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र खोलने की भी मांग की।

टिहरी : कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया