मसूरी। मसूरी वन प्रभाग के तत्वावधान में मसूरी वन्यजीव विहार रेंज, बिनोग में पक्षी अवलोकन के माध्यम से एक वार्षिक पक्षी गणना आयोजित की गई। जिसके लिए चार टीमों का गठन किया गया था। पक्षी गणना में 85 प्रजातियों के 958 पक्षी देखे गए।
डीएफओ आशुतोष सिंह ने बताया कि 2015 से विनोग वन्यजीव अभयारण्य में हर साल मई में पक्षियों की गिनती की जाती है।इस बार भी गणना के लिए चार टीमें बनाई गई हैं जिसमें कंपनी गार्डन से क्लाउंड एंड धोबीघाट टीम में प्रमुख वन संरक्षक एवं पंचायत देहरादून धनंजय मोहन, वन क्षेत्राधिकारी मसूरी वन्यजीव विहार रेंज लाखी राम आर्य, वन दरोगा विनोग रेंज जयपाल सिंह, दूसरी टीम धोबीघाट से विनोग टाॅप,में विरेंद्र सिंह, कुलवीर सिह, वन बीट अधिकारी विनोग किरन, वनबीट अधिकारी भदराज गंभीर सिंह, तीसरी टीम कंपनी गार्डन से मरे पंप धोबीघाट में रमन कुमार, अभिराम शंकर, वन बीट अधिकारी त्रेपन सिंह, चैथी टीम मसराना से टिपड़ीधार में सुनिति भूषणा, विपुल कैरवाण, जगदंबादास उप राजिक आदि थे।
सभी टीमों को 4 से 10 किमी का एरिया दिया गया था। नेचर गाइड के साथ-साथ विभिन्न एनजीओ और पक्षी विशेषज्ञ भी मौजूद थे।

