मसूरी : मसूरी के भट्टा गांव इलाके में चल रहे निर्माण को सील करने के लिए आज एमडीडीए (मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण) की टीम पहुंची. इस दौरान ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद प्रशासन व एमडीडीए की टीम को वापस लौटना पड़ा. इस दौरान अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया था कि भट्टा गांव में प्रशासन और एमडीडीए द्वारा किए जा रहे निर्माण पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी. लेकिन ग्रामीणों को परेशान करने की मंशा से प्रशासन व एमडीडीए ने अचानक कुछ निर्माणों को अवैध बताकर सील करना शुरू कर दिया है. जिसका पुरजोर विरोध हुआ। लोगों के भारी विरोध को देखते हुए जिला प्रशासन व मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की टीम को वापस लौटना पड़ा.

ग्रामीणों ने कहा कि उनके पास जमीन बंदोबस्त की सुविधा नहीं है। ऐसे में भट्टा गांव में प्राधिकरण से नक्शे पास नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार और प्रशासन क्षेत्र की जमीनों का बंदोबस्त करते हैं तो नक्शे पास कराने को तैयार हैं। ऐसे में यदि विभाग द्वारा किसी निर्माण को सील किया जाता है तो विरोध होगा। उन्होंने कहा कि पहले जिलाधिकारी देहरादून ग्रामीणों से बात करें और फिर उनकी समस्याओं का समाधान करें।

आप सब लोग ये खबर भी पढ़े

श्रीनगर : पौड़ी बस हादसे के बाद अब ऐप के जरिए शादियों में जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जाएगी