देहरादून : संगठनात्मक प्रवास के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने देहरादून ग्रामीण जिले में लखनवाला ग्राम सभा हरबर्टपुर पर बूथ अध्यक्ष के आवास पर चाय पर चर्चा की।

इस दौरान डॉ अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से उनका परिचय प्राप्त किया और आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियों के लिए जुटने का आह्वान किया। कहा कि सरकार और जनता के बीच कार्यकर्ता सेतु बने। कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक लेकर जाएं।

जिससे अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा नीरु देवी, जिलाध्यक्ष मीता सिंह, घनश्याम सैनी, बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, प्रधान राजेंद्र सिंह, रमेश सैनी, दौलत राम गुप्ता, धनदेश उनियाल, मनजीत कौर, रजनी देवी, राशि देवी, जनार्दन जोशी, दिनेश कौशिक आदि उपस्थित रहे।
आप सब लोग ये खबर भी पढ़े

