देहरादून,

इंजीनियरिंग संस्थानों को परिवर्तन (ट्रांसफॉर्मेशन) पर केंद्रित भारत के अग्रणी एडटेक प्लेटफार्मों में से एक, बाइटएक्सएल ने अपनी नेतृत्व टीम में वरिष्ठ शिक्षा विशेषज्ञों की नियुक्ति की घोषणा की है। एडटेक स्टार्टअप ने बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए दशकों के अनुभव और सिद्ध क्षमताओं के साथ वैभव शुक्ला और निशांत रेड्डी को शामिल किया है।
वैभव शुक्ला बाइटएक्सएल के लर्निंग एंड स्टूडेंट सक्सेस के प्रमुख (हेड ऑफ लर्निंग एंड स्टूडेंट सक्सेस) के तौर पर पाठ्यक्रम और कॉन्टेंट डेवलपमेंट का नेतृत्व करके एडटेक प्लेटफॉर्म को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। एक कॉन्टेंट स्ट्रेटेजी विशेषज्ञ के रूप में, डिजाइन, डेवलपमेंट, वितरण और प्रबंधन में कुशल, और शिक्षा के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक के अनुभव के साथ, वैभव कंपनी में ज्ञान और कौशल का अनुभव साथ लाये हैं। प्प्ड (आईआईएम) अहमदाबाद और प्प्ज् (आईआईटी) बॉम्बे के पूर्व छात्र, वैभव पहले लीड अकादमी में कंटेंट डेवलपमेंट के निदेशक के रूप में कार्यरत थे और उन्होंने कई उद्योग प्रमाणपत्र प्राप्त किए हैं।

आईआईएम और एनआईटी के पूर्व छात्र, निशांत रेड्डी बाइटएक्सएल में संचालन प्रमुख (हेड ऑफ ऑपरेशन्स) के रूप में शामिल हुए हैं और कॉलेज की साझेदारी, व्यावसायिक दक्षता तथा मापनीयता और ग्राहक संतुष्टि को अनुकूलित करने के लिए जिम्मेदार होंगे। एडटेक में विशेषज्ञ निशांत एसएएएस बिक्री और उत्पाद डूमैन में काम करने वाले एक अनुभवी बिजनेस लीडर हैं, और उन्होंने टुरिटो इंक में एपीएसी और जीसीसी  के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। उनके पास विपणन, बिजनेस डेवलपमेंट , कस्टमर रिटेंशन, संचालन और प्रोडक्ट मैनेजमेंट में एक दशक से अधिक का एक सफल ट्रैक रिकॉर्ड है। वह ग्लोबल फोरम फॉर एजुकेशन एंड लर्निंग, दुबई में टॉप 100 लीडर्स इन एजुकेशन अवार्ड के प्राप्तकर्ता भी हैं।