उत्तर प्रदेश में हुए निकाय चुनाव के वोटों की गिनती सुबह से ही जारी है. 17 नगर निगम चुनावों में अब तक हुई मतगणना में बीजेपी सभी सीटों पर जीत गई है. आइए जानते हैं कि मेयर पद की किन सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

सहारनपुर नगर निगम में कमल खिला है
सहारनपुर नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. अजय सिंह ने करीब 8850 मतों से जीत हासिल की । जबकि यहां बसपा की खदीजा मसूद दूसरे नंबर पर आ गई हैं। वहीं, सपा के नूर हसन मलिक को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

झांसी नगर निगम में बीजेपी के बिहारी लाल आर्य जीते हैं
झांसी नगर निगम में मेयर पद के लिए हुए चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए गए हैं. यहां भी बीजेपी ने जीत दर्ज की है. इसके साथ ही झांसी नगर निगम के मेयर की कुर्सी पर भाजपा प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य ने कब्जा कर लिया है। बीजेपी प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य ने कांग्रेस के अरविंद कुमार बबलू, सपा के सतीश जतारिया, बीएसपी के भगवान दास फुले और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नरेश वर्मा को हराया था.

17 नगर निगमों में महापौर पद के नतीजे आज घोषित किए गए
आपको बता दें कि यूपी में 17 नगर निगमों में मेयर पद के लिए चुनाव हुआ था. इसमें आगरा, झांसी, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, सहारनपुर, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन शामिल हैं। सभी में बीजेपी के मेयर बन गए है।

शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हुआ तो नपेंगे अधिकारी, एक सप्ताह के अंदर नई नीति घोषित होगी