मसूरी :

नगर पालिका मसूरी के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की प्रत्याशी मीरा सकलानी ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने लंढौर बाजार से घंटाघर, कुलड़ी बाजार, मालरोड, लाइब्रेरी बाजार और गांधी चौक तक जाकर भाजपा के समर्थन में मतदान की अपील की।

मीरा सकलानी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क के दौरान कहा कि उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और मतदाता भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने मीरा सकलानी को मसूरी के विकास के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार बताया और जनता से उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने भी मीरा सकलानी को व्यापारियों का पूरा समर्थन मिलने की बात कही। उन्होंने मतदाताओं से भाजपा के अध्यक्ष पद और वार्ड सदस्यों को भारी बहुमत से जिताकर “तीन इंजन की सरकार” बनाने का आह्वान किया, ताकि मसूरी के विकास को नई गति मिल सके।

इस जनसंपर्क अभियान में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सतीश ढौडियाल, रमेश खंडूरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमांई, बबीता मित्तल, सुनीता डबराल, सपना शर्मा, अनीता धनाई, मनीष कुकसाल, बिजेंद्र भंडारी, अमित भट्ट, संध्या ऐनी और अन्य कई कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल हुए।