मसूरी : विकास खंड जौनपुर मुख्यालय में आयोजित मतदाता चेतना महाअभियान के शुभारंभ के दौरान मुख्य अतिथि सौरभ थपलियाल ने कहा कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को अंतिम व्यक्ति को मुख्य धारा में लाने का प्रयास करना होगा।
जौनपुर विकास खण्ड मुख्यालय पर मतदाता महाचेतना अभियान कार्यक्रम में भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य सौरभ थपलियाल ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते हुए एक जुटता के साथ आखरी व्यक्ति को भाजपा की मुख्य धारा से जोड़ने का आह्वान किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महिला मोर्चा की महासचिव एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता रावत ने कहा कि भाजपा की विचारधारा हमेशा सभी वर्गों को शामिल करने की रही है। उन्होंने कहा कि मोदी और धामी की सफलताओं को देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पार्टी के प्रत्येक कर्मचारी को परिश्रम करना होगा। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश इस समय विश्व गुरु की ओर बढ़ रहा है।
मंडल महामंत्री सुनील थपलियाल, जयपाल कैरवान, कर्ण कण्डारी ,आशुतोष कोठारी, खेमराज पुजारी, जनक बिष्ट, जयप्रकाश नौटियाल, चन्द्र सिंह रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम बंकवान, खेमराज भ्ट्ट, हीरामनी गौड़, चन्द्र प्रकाश चमोली, राजेश सजवान सहित बड़ी तादात में कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद थे।
एसडीएम को शिफन कोर्ट के बेघरों को विस्थापित करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।

