टिहरी गढ़वाल: जनपद टिहरी गढ़वाल के जौनपुर क्षेत्र स्थित पर्यटन घाटी के ग्राम पंचायत टकराना और परोगी में आज कैबिनेट मंत्री खजान दास का भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्रवासियों ने विभिन्न स्थानों पर उनका जोरदार अभिनंदन किया और पारंपरिक तरीके से स्वागत-सत्कार किया।
मंत्री खजान दास ग्राम पंचायत टकराना में आयोजित एक धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने पहुंचे थे। यह तीन दिवसीय अनुष्ठान स्थानीय ध्याणियों द्वारा श्री ऋषिकेश देवता की पूजा के लिए आयोजित किया गया है, जिसमें क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था देखने को मिली।
इस अवसर पर ध्याणियों द्वारा श्री ऋषिकेश देवता को चाँदी की पालकी और छत्र भेंट किया गया। मंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह क्षेत्र की समृद्ध परंपरा और देव संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने सभी ध्याणियों और ग्रामवासियों को इस आयोजन के लिए बधाई दी।


मंत्री खजान दास ने क्षेत्रवासियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने भगवान ऋषिकेश देवता से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
इस कार्यक्रम में मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा नेता राजेश नौटियाल, राजेश सजवाण, रेखा डंगवाल, राजेंद्र सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह (प्रधान),विक्रम सजवाण आनंद सिंह रावत (प्रधान), आनंद सिंह सजवाण और जनसम्पर्क अधिकारी टीकम सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

