चमोली : मुख्य कोषाधिकारी प्रभारी दीपिका चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को कोषागार कार्यालय गोपेश्वर में उत्तराखंड राज्य पेंशनभोगी संघ जिला चमोली के साथ बैठक की गयी. जिसमें मुख्य कोषाधिकारी ने साइबर ठगों द्वारा पेंशनभोगियों को की जा रही फर्जी कॉलों से सावधान रहने की जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि वर्तमान में ऐसी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि साइबर ठगों द्वारा कोषागार कर्मी के रूप में जीवन प्रमाण पत्र को अद्यतन करने के लिए फोन कॉल के माध्यम से पेंशनभोगियों का विवरण मांगा जा रहा है, जबकि जीवित प्रमाण पत्र को अद्यतन करने के लिए पेंशनरों का विवरण मांगा जा रहा है. जबकि जीवित प्रमाण पत्र अपडेट करने हेतु कोषागार अथवा उपकोषागार के किसी भी कर्मचारी अधिकारी द्वारा पेंशनरों को फोन कॉल कर ओ.टी.पी. अथवा बँक खाते सम्बन्धी अन्य कोई डिटेल नहीं मांगी जा रही है।

अत: सभी पेंशनभोगियों से अनुरोध है कि इस तरह के फोन कॉल आने पर कोई भी जानकारी साझा न करें और फर्जी फोन कॉल की सूचना तत्काल नजदीकी कोषागार/उप-कोषागार और साइबर पुलिस थाने में दें ताकि साइबर धोखाधड़ी से बचा जा सके.
बैठक में पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दीवान सिंह विष्ट, उपाध्यक्ष हरिप्रसाद ममगाई, सचिव शिव सिंह नेगी सहित गिरीश लाल आर्य, लीला राम गोरखा, लक्ष्मण सिंह रावत, जयन्ती प्रसाद जोशी, पुष्कर बैछवाल, पृथ्वीपाल सिंह रावत, श्री बिक्रम सिंह नेगी एवं श्री ज्वाला प्रसाद कण्डारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

