ऋषिकेश : सोमवार को ऋषिकेश में नकल विरोधी कानून पारित होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं स्थानीय लोगों द्वारा आयोजित अभिनंदन रैली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए. इस दौरान विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं एवं स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मेयर अनिता ममगाई, जिला अध्यक्ष रविंदर सिंह राणा आदि मौजूद थे .

राज्य के कम आबादी वाले गांवों को भी मुख्य सड़कों से जोड़ा जाएगा, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना का प्रस्ताव तैयार