देहरादून : शुक्रवार को टनकपुर स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ के तहत ‘जन संवाद’ कार्यक्रम में शिरकत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता की समस्याएं सुनीं. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के तत्काल समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान कई संगठनों व लोगों ने प्रमुखता से सीएम के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिला स्तर पर जिन समस्याओं का समाधान हो सकता है, उनका समय पर समाधान किया जाए। वह समस्या अनावश्यक शासन या उनके स्तर पर न आए, जिला स्तर पर हुए कार्यों की फाइल सचिवालय स्तर पर आने पर अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम नमामि गंगे के तहत शारदा घाट का निर्माण कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, उन्होंने जिलाधिकारी को नमामि गंगे के तहत नियमित रूप से मां शारदा की आरती करने का प्रस्ताव देने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि मां पूर्णागिरी धाम में आने वाले लाखों श्रद्धालु हमारे चंपावत लोहाघाट पिथौरागढ़ सहित अन्य जिलों में आते हैं, इसके लिए हम मंदिर माला मिशन के तहत पौराणिक मंदिरों व स्थानों को जोड़कर एक सर्किट विकसित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पूर्णागिरी को रोपवे से जोड़ने का कार्य शीघ्र किया जाएगा। सुदूर सीमावर्ती गांवों के विकास के लिए सरकार गांव में चौपाल कार्यक्रम की व्यवस्था करने जा रही है.

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खूना निवासी फकरुद्दीन को आर्थिक सहायता के रूप में 50 हजार रुपये का चेक भी भेंट किया.

इस दौरान जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी, पुलिस अधीक्षक  देवेंद्र पींचा, पालिकाध्यक्ष  विपिन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष  निर्मल महरा, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी,सीडीओ श्री आर एस रावत, एडीएम  हेमंत कुमार वर्मा एस डी एम हिमांशु कफल्टिया सहित अन्य मौजूद रहे.

आप सब लोग ये खबर भी पढ़े

उत्तराखंड ब्रेकिंग न्यूज़ : पहाड़ न्यूज़ की खबर का असर , एफआरओ की परीक्षा अब 26 दिसंबर 2022 से 30 दिसंबर 2022 तक होगी