देहरादून : उत्तराखंड सरकार मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए प्रायोगिक परियोजना शुरू करेगी , जिसके तहत इससे प्रभावित पांच गांवों को चिन्हित कर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
सोमवार को राज्य के अपर मुख्य सचिव आनंदवर्धन ने जलागम विभाग को इसे शुरू करने का निर्देश दिया और कहा कि इस प्रायोगिक परियोजना में सरकारी प्रयासों के साथ-साथ सामुदायिक भागीदारी, ग्राम पंचायतों की भूमिका और स्थानीय लोगों का सहयोग भी लिया जाना चाहिए.

उन्होंने विभाग को मानव-वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित क्षेत्रों और गांवों में माइक्रो प्लानिंग पर गंभीरता से काम करने को कहा।
इसके अलावा, आनंदवर्धन ने राजाजी-कॉर्बेट लैण्डस्कैप के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष के पैटर्न का अध्ययन करने और क्षेत्र में संघर्ष के स्थानीय दृष्टिकोण, धारणाओं और सामाजिक-आर्थिक प्रभावों का दस्तावेजीकरण करने को भी कहा।
राज्य में मानव-वन्यजीव संघर्ष को नियंत्रित करने के लिए जलागम, भारतीय वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिकों और सलाहकारों के साथ बैठक में उन्होंने वन्य जीवों के हमलों के बारे में लोगों को सचेत करने के लिए एक प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली विकसित करने का भी निर्देश दिया.
बैठक में गांवों से पलायन के कारण कम जनसंख्या घनत्व, रसोई गैस सिलेंडर की त्वरित आपूर्ति सेवा का अभाव, स्ट्रीट लाइट का काम न करना, पालतू जानवरों द्वारा लंबे समय तक चराई, गांवों की खाली एवं बंजर जमीनों पर बिच्छू घास । तथा बंजर भूमि पर उगने वाली बिच्छू घास, काली घास, गाजर घास के उगने से जंगली जानवरों को छुपने की जगह मिलना जैसे कारणों के समाधानों पर भी चर्चा की गई।
आप सब लोग ये खबर भी पढ़े
श्रीनगर : पौड़ी बस हादसे के बाद अब ऐप के जरिए शादियों में जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जाएगी

