देहरादून: महेंद्र भट्ट होंगे उत्तराखंड बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष. मदन कौशिक की जगह भट्ट ने ली है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का अध्यक्ष बनाने के लिए पत्र जारी किया है. पत्र में लिखा है- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के संबंध में अरुण सिंह के पत्र की प्रति भाजपा के प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड, प्रदेश महासचिव संगठन उत्तराखंड को भेजी गई है. महेंद्र भट्ट बद्रीनाथ विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। संगठन में भट्ट की महत्वपूर्ण उपस्थिति है। गढ़वाल और कुमाऊं के समीकरण को देखते हुए बीजेपी आलाकमान ने उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को कमान सौंपी है.

कौन हैं महेंद्र भट्ट : महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उनके गृह जिले चमोली में खुशी की लहर है. बद्रीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भंडारी ने 2047 मतों से हराया था। महेंद्र भट्ट पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वह चमोली की नंदप्रयाग विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं. महेंद्र भट्ट चमोली के पोखरी विकासखंड के ब्राह्मणथाला गांव के रहने वाले हैं.

मसूरी : राधाकृष्ण मंदिर में कुलड़ी क्षेत्र की महिलाओं ने तीज उत्सव का आयोजन किया