देहरादून: बीएसएफ से उत्तराखंड पुलिस विभाग में प्रतिनियुक्ति पर चल रहे डीआइजी राजकुमार नेगी को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में भी जिम्मेदारी मिली है. दरअसल, राजकुमार नेगी को लेकर उत्तराखंड में काफी बवाल मचा हुआ है और अब नए शासनादेश के मुताबिक उन्हें आपदा प्रबंधन में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है.

बीएसएफ से उत्तराखंड पुलिस में प्रतिनियुक्ति की खबर के बाद से ही डीआइजी राजकुमार नेगी चर्चा में हैं। राजकुमार नेगी को लेकर खासकर पुलिस विभाग में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इस बीच उत्तराखंड पुलिस में प्रतिनियुक्ति के कारणों को लेकर कई बातें कही जा रही हैं. हालांकि इसके बाद प्रतिनियुक्ति पर उत्तराखंड आए राजकुमार नेगी को आरटीसी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

वहीं यह जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद अब उन्हें आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

खास बात यह है कि राजकुमार नेगी को उत्तराखंड पुलिस विभाग में प्रतिनियुक्ति पर लाए जाने के बाद उन्हें एटीसी हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई थी. लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि अब सरकार को कुछ ही घंटों में अपना आदेश बदलना पड़ा और इसके बाद उन्हें DIG ITC ट्रेनिंग हेडक्वार्टर का प्रभार सौंपा गया. पहले यह भी चर्चा थी कि सरकार उन्हें डीआइजी एसडीआरएफ का प्रभार दे सकती है. लेकिन कुछ कारणों से उन्हें इस जिम्मेदारी से दूर रखा गया.

राजकुमार नेगी बीएसएफ में डीआइजी हैं, इसलिए उन्हें आपदा प्रबंधन जैसे कार्यों के लिए उपयुक्त माना गया है। शायद इसीलिए सरकार ने उन्हें ये अहम जिम्मेदारी सौंपी है.

मिशन 2024: उत्तराखंड में ज्वलंत मुद्दों को लेकर दो महीने तक पदयात्रा करेगी कांग्रेस, राहुल गांधी होंगे शामिल