देहरादून,

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कंाग्रेस कार्यसमिति (सीडब्लूसी) के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल के चाचा एवं वरिष्ठ कांग्रेसी स0 इंदर सिंह सप्पल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। अपने शोक संदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि स0 इंदर सिंह सप्पल के आकस्मिक निधन से हृदय को आघात पहुंचा है परन्तु प्रभु इच्छा के आगे हम सब लाचार हैं। उन्होंने कहा कि स्व0 सरदार इंदर सिंह सप्पल जी का पूरा परिवार कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ है, स0 इंदर सिंह सप्पल के निधन से उनके परिवार को ही नहीं कांग्रेस पार्टी को भी अपूर्णीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घडी में हम सब कांग्रेसजन स्व0 इंदर सिंह सप्पल जी के परिजनों के साथ बराबर के सहभागी हैं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं, भगवान मृतक आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देवें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
स0 इन्दर सिंह सप्पल के आकस्मिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में कांग्रेसजनों ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन कर मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय में आयोजित शोकसभा में प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी, महामंत्री नवीन जोशी, महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी, सोशल मीडिया सलाहकार अमरजीत सिह, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, शीशपाल बिष्ट, राजेश चमोली, जिलाध्यक्ष  रूद्रप्रयाग कुंवर सिंह सजवाण, नवनीत सती, आदि ने स्व0 स0 इंदर सिंह सप्पल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा दो मिनट का मौन रखकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।