मसूरी। नगर पालिका परिषद में लगातार हो रही अनियमितताओं की शिकायतों के आधार पर नगर विकास विभाग के अधिकारियों ने नगर पालिका परिषद के दस्तावेजों की जांच की. जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

नगर परिषद में अनियमितता की शिकायत को लेकर नगर विकास विभाग के अधिकारियों का एक जांच दल मसूरी पहुंचा और दस्तावेजों की जांच की. इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए नगर विकास विभाग के अपर निदेशक अशोक पांडे ने कहा कि नगर विकास विभाग को मसूरी नगर पालिका में कदाचार की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर उच्चाधिकारियों द्वारा जांच के आदेश दिये गये थे.इस संबंध में नगर पालिका में दस्तावेजों की जांच की गई। उन्होंने कहा कि खासकर टेंडरों में गड़बड़ी को लेकर शिकायतें मिली हैं, जिसके बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका जो भी निर्णय लेती है बोर्ड बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से लिया जाता है. उन्होंने कहा कि नगर पालिका किसी भी जांच के लिए तैयार है और जांच टीम को पूरा सहयोग दिया जाएगा, ताकि दूध का दूध व पानी का पानी हो सके। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विद्वेष के चलते कुछ लोगों द्वारा अप्रत्याशित शिकायतें की जा रही हैं.इनका काम हमेशा शिकायत कर नगर पालिका के काम में बाधा डालना रहा है। मसूरी के लोग ऐसे लोगों को अच्छी तरह जानते हैं। नगर पालिका में सभी कार्य नियमानुसार किये जाते हैं, जिसमें बोर्ड की सहमति ली जाती है और ये कार्य नगर पालिका के ईओ द्वारा किये जाते हैं.

नैनबाग :श्री भद्रराज मेला समिति संस्कृति और पर्यटन विकास समिति त्याडा जयद्वार जौनपुर की बैठक 30 मार्च को नैनबाग में बुलाई गई