रूड़की : पिछले 25 दिनों से भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले किसान अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं. ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर किसान तहसील परिसर में धरना दे रहे हैं। किसानों ने कहा कि सरकार किसानों की बात पर ध्यान देने को तैयार नहीं है. अब 24 अगस्त को धरना स्थल पर महा पंचायत होगी. भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भी इस महापंचायत में पहुंचेंगे.

आपको बता दें कि भाकियू टिकैत के बैनर तले तहसील परिसर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर धरना चल रहा है. धरने पर बैठे किसानों ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत की. जिसमें भारतीय किसान यूनियन टिकैत गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले किसान 25 दिनों से किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर हैं.

लेकिन सरकार किसानों की बात पर ध्यान देने को तैयार नहीं है. उन्होंने कहा कि हरिद्वार जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण किसानों की फसलों, घरों, पशुओं आदि को काफी नुकसान हुआ है। सरकार उचित मुआवजा नहीं दे रही है. किसान इसी को लेकर धरना दे रहे हैं.

उन्होंने कहा कि किसानों का कर्ज, बिजली बिल माफ किया जाए, फसल का 10 हजार रुपये प्रति बीघे मुआवजा दिया जाए। जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि 24 अगस्त को धरना स्थल पर महापंचायत होगी। जिसे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत संबोधित करेंगे. सभी किसान अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर पहुंचेंगे.

उत्तराखंड सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया जाएगा। उन्होंने रूड़की शहर के लोगों से अपील की है कि वे 24 अगस्त को अपने घरों से बाहर न निकलें. आपदा की घड़ी में किसानों की इस लड़ाई में किसानों का साथ दें।

पंतवाड़ी में हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा यात्रा