राजीव डोभाल नैनबाग की रिपोर्ट:

जनपद टिहरी विकासखंड जौनपुर तहसील नैनबाग के अंतर्गत पंतवाड़ी में हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने भी शिरकत की तथा तिरंगा यात्रा को संबोधित किया ।उन्होंने कहा कि हाथ में तिरंगा लेकर खड़े हजारों लोगों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है। कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के हर बच्चे और हर युवा के मन में देशभक्ति का जज्बा पैदा करने के लिए चलाया गया अभियान सफल हो रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव देशभक्ति का एक ज्वार खड़ा करने का जरिया बना उसी तरह से मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में भी भारत महान विकसित व आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमारे संकल्प को पूरा करेगा सभी देशवासियों से अपील है कि अपने घरों पर तिरंगा फहराते हुए अपने देश का मान सम्मान बढ़ाएं । तथा शहीद होने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए ग्रामीणों ने देश की रक्षा व उन्नति का संकल्प लिया तथा हर सैनिक व उनके परिवार का सम्मान करने का भी संकल्प लिया।


इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष करण सिंह कंडारी, कुंवर सिंह भंडारी, बलवीर सिंह रावत , संदीप खन्ना,सुदेश अस्वाल ,युद्धवीर सिंह, मनोज सिंह, चंदन सिंह ,रणवीर सिंह रावत, आदि लोग उपस्थित थे।