देहरादून : उपेन्दर सिंह रावत
जौनपुर और जौनसार के लोकल पर्व जागड़ा बड़े हर्षोउल्लाश के साथ मनाया गया, इन पहाड़ी छेत्रो में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से जागड़ा पर्व मनाया गया। महासू देवता मंदिर हनोल से लेकर लखवाड़, विसोई, लक्ष्यार,थैना और जौनपुर के विरोड में इस पर्व की धूम रही।
इस अवसर पर महासू देवता की डोली को दर्शन के लिए मंदिर से बहार लाया जाता है। देव डोलिया खेलती है, देव दर्शन के लिए लोग दूर दूर से आते है। सभी लोग छेत्र की खुशाली के लिए मन्नत मांगते है और महासू महाराज से आश्रीवाद लेते है।
होनोल में भंजरा पंचरा की ध्यांटुडियों (बेटियां) ने बौठा महासू और चालदा महासू देवता को सात तोले का सोने का छत्र अर्पित कर गांव की खुशहाली और सुख शांति की कामना की। हनोल स्थित महासू देवता मंदिर में राज्य मेले जागड़ा पर्व के लिए श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी रही। जौनसार बावर, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल और हिमाचल प्रदेश के सीमांत क्षेत्र से रोडवेज बसों, टैक्सी, यूटिलिटी और निजी वाहनों से पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन और पूजन किया। वहीं शाम को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज हनोल में रात्रि प्रवास के लिए पहुंचेंगे।

