मसूरी : अंगलाड़ घाटी कीड़ा एव संस्कृतिक विकास समिति कैम्पटी द्वारा 30 वा खेलकूद एवं सांस्कृतिक विकास समारोह के पहले दिन विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। जितने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभागीय वन अधिकारी मसूरी आशुतोष सिंह एसडीओ मसूरी डॉ उदय गोड़ , भाजपा नेता राजेश नौटियाल , प्रधान संगठन अध्यक्ष सुंदर सिंह रावत जिला पंचायत कविता रौछेला , कनिस्थ प्रमुख समीर पवार , राज्य आंदोलनकारी रैपाल रावत आदि के साथ-साथ अनेक क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा रिबन काटकर किया गया।
इस दौरान कैम्पटी के अनेक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ ही इस खेलकूद कार्यक्रम में बालिका कबड्डी का प्रथम मैच राजकीय इंटर कॉलेज कैम्पटी ए ब रा राजकीय इंटर कॉलेज कैंम्पर्टी बी के बीच खेला गया जिसमें कैंम्पटी ए की टीम विजई रही। इस दौरान विद्यालय के छात्राओं द्वारा रंगारंग प्रस्तुति भी दी गई। जिसमें दर्शाक मंत्र मुग्ध हो उठे . आपको बता दें की अंगलाँड़ घाटी कीड़ा एव संस्कृतिक विकास समिति केंम्पटी द्वारा 30 वा खेलकूद एव संस्कृतिक विकास समारोह का भव्य आयोजन किया गया है।

जो 19 नवंबर से 22 नवंबर 2022 तक आयोजित किया जाएगा। चार दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कबड्डी ओपन, वॉलीबॉल जूनियर कबड्डी , बैडमिंटन , शतरंज , दौंड़ ,सामान्य ज्ञान आदि के साथ साथ स्थानीय विद्यालयो रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी , वही आज हिमाचल के सु प्रसिद्ध लोक गायक विक्की चौहान व उनकी टीम द्वारा हिमाचली भव्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
साथ ही 21 नवंबर को रात्रि को उत्तराखंड की स्वर कोकिला गायिका रेशमा शाह व स्थानीय गायकों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी . समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र पवार ने इस चार दिवसीय खेलकूद एवं संस्कृति कार्यक्रम में सभी क्षेत्र की जनता , मातृशक्ति , सामाजिक कार्यकर्ताओं , राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों वह खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान ग्राम प्रधान विजेंद्र पवार, श्रीपाल रावत ,रामचंद्र रावत , सरोज वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह पवार, किशन सिंह पवार राजेश नौटियाल आदि के साथ अनेक जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता , खेल प्रेमी , शिक्षक गण अनेक विद्यालयों के छात्र छात्राएं मातृशक्ति मौजूद रही।
आप सब लोग ये खबर भी पढ़े

