मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल, होटल एसोसिएशन, ट्रेड यूनियन को एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने मसूरी में उनके कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर शॉल व बुके देकर सम्मानित किया।

भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने एसडीएम कार्यालय मसूरी में आयोजित सम्मान समारोह में कहा कि एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने मसूरी आकर यहां की समस्याओं को समझा और उसके अनुसार कार्य किया. उन्होंने जन सहयोग से पर्यटन नगरी की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया, जिससे मसूरी की जनता उनके कार्यकाल में किये गये कार्यों को याद रखेगी.

उन्होंने कहा कि मसूरी के लोग काफी मिलनसार हैं। मसूरी में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यह एक खूबसूरत शहर है जिसका रखरखाव यहां के लोगों की जिम्मेदारी है और सभी के सहयोग से सभी समस्याओं का समाधान किया गया।

इस मौके पर होटल एसोसिएशन मसूरी के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि एसडीएम के अपने कार्यकाल में उन्होंने मसूरी में अतिक्रमण हटाने, मालरोड की दशा सुधारने, यातायात नियंत्रित करने सहित जनहित के कई कार्य किए, जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा.

इस अवसर पर ट्रेड यूनियन के महासचिव जगजीत कुकरेजा ने कहा कि एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने मसूरी के हित में कई निर्णय और कार्य किए, जिसके लिए उन्हें याद किया जाएगा.

इस मौके पर भवन निर्माण संघ के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, मनोनित सभासद अरविंद सेमवाल, अधिवक्ता धनेंद्र पुंडीर, सुधांशु रावत, होटल एसोसिएशन के सचिव अजय भार्गव, गिरीश लेखवार, एमडीडीए के अधिशासी अभियंता अतुल गुप्ता, पर्यटन विभाग के हीरा लाल आर्य आदि मौजूद रहे .

आप सब लोग ये खबर भी पढ़े

उत्तराखंड ब्रेकिंग न्यूज़ : पहाड़ न्यूज़ की खबर का असर , एफआरओ की परीक्षा अब 26 दिसंबर 2022 से 30 दिसंबर 2022 तक होगी